लाइव न्यूज़ :

ज्यादातर भारतीयों की राय, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार : सर्वे

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:22 IST

Open in App

मुंबई, 27 नवंबर कोविड-19 के नए वैरिएंट की चिंता के बीच ज्यादातर भारतीय चाहते हैं कि सरकार 15 दिसंबर से भारत आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के परिचालन की अनुमति के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

यह सर्वेक्षण सरकार के अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने के निर्णय के तुरंत बाद किया गया है। भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कोविड-19 महामारी के कारण मार्च, 2020 से ही बंद हैं।

ऑनलाइन मंच लोकलसर्किल द्वारा किये गए सर्वेक्षण में 72 प्रतिशत भारतीय को कहना है कि सरकार को बोर्डिंग के साथ अधिक जोखिम वाले देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट को अनिवार्य करना चाहिए।

लोकलसर्किल के अनुसार, सर्वेक्षण में 64 प्रतिशत भारतीयों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के सरकार के निर्णय को लेकर कहा है कि सुरक्षित रहना ‘खेद’ महसूस करने से बेहतर है। वहीं 25 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करना महत्वपूर्ण है।

इसके आलावा सर्वेक्षण में 11 प्रतिशत लोगों ने इस मामले पर अपनी कोई राय व्यक्त नहीं की।

नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, भारत के लिए और भारत से अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 दिसंबर, 2021 से फिर से शुरू होंगी। वही14 देशों को 'जोखिम श्रेणी' के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

भारतAmbedkar Jayanti 2026: जुड़ी 10 रोचक बातें, 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न?, भारतीय तिरंगे में अशोक चक्र...

भारतBihar New CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, आज फैसला, बनेंगे 33 मंत्री, देखिए किस दल से कौन?

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें