लाइव न्यूज़ :

सिर्फ जीजेईपीसी के पास पंजीकृत व्यापारी ही कच्चे हीरे का आयात, निर्यात कर सकेंगे

By भाषा | Updated: November 22, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर कच्चे हीरे के आयात या निर्यात की अनुमति तब तक नहीं दी जाएगी जब तक कि संबंधित आयातक या निर्यातक रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के साथ पंजीकृत न हो। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जीजेईपीसी किम्बर्ली प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम (केपीसीएस) के लिए नामित आयात और निर्यात प्राधिकरण है।

किम्बर्ली प्रक्रिया ‘कनफ्लिक्ट या विवादों वाले हीरे’ के प्रवाह को रोकने के लिए सरकारों, उद्योग और समाज की एक संयुक्त पहल है। इस कच्चे हीरे का दुरुपयोग विद्रोही समूहों द्वारा वैध सरकारों के खिलाफ युद्ध के वित्तपोषण के लिए किया जाता है।

यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्तावों में भी वर्णित है। केपीसीएस एक जनवरी, 2003 से लागू हुआ और 'कनफ्लिक्ट डायमंड' के व्यापार को रोकने के लिए एक प्रभावी तंत्र के रूप में विकसित हुआ। भारत केपीसीएस का संस्थापक सदस्य है। मौजूदा समय में केपीसीएस में 81 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 54 सदस्य हैं।

डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘जब तक संबंधित आयातक या निर्यातक जीजेईपीसी के साथ पंजीकृत नहीं है, तब तक कच्चे हीरे के आयात या निर्यात की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

एक अलग सार्वजनिक नोटिस में डीजीएफटी ने कहा कि वर्ष 2021-22 के लिए भारत-मॉरीशस मुक्त व्यापार समझौते के तहत शुल्क दर कोटा (टीआरक्यू) के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2021 से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2022 कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब