लाइव न्यूज़ :

केजी बेसिन से गैस की ई-नीलामी, निविदा पर स्थगन को हटाने की ओएनजीसी की याचिका पर जून में होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी की याचिका पर चार जून को सुनवाई करेगा। ओएनजीसी ने यह याचिका उसके काकीनाडा स्थित कृष्णा गोदावरी (केजी) बेसिन से प्राकृतिक गैस की बिक्री के लिये जारी निविदा नोटिस पर लगे अंतरिम स्थगन आदेश को हटाने के लिये दायर की है।

सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ को बताया कि यह याचिका उच्च न्यायालय के 20 मई के आदेश के खिलाफ दायर की गई है। गैस बिक्री के लिये ई-नीलामी पर लगाये गये स्थगन के कारण अंतत: सार्वजनिक धन का ही नुकसान हो रहा है।

अदालत ने कहा कि वह मामले पर चार जून को सुनवाई करेगी। यह तिथि 20 मई को पहले ही तय की जा चुकी है जब ई- नीलामी के लिये जारी निविदा को स्थगित कर दिया गया था।

उच्च न्यायालय में यह याचिका तब दाखिल की गई जब उच्चतम न्यायालय ने इस संबंध में दायर की गई ओएनजीसी और केन्द्र की अपील को सुनने से इनकार कर दिया और उनसे अंतरिम आदेश को वापस लेने के लिये उच्च न्यायालय में जाने को कहा।

उच्च न्यायालय ने इससे पहले 20 मई को कहा था कि पहली नजर में याचिकाकर्ता के पक्ष में मामला बनता है। याचिकाकर्ता जीएमआर समूह की दो कंपनियां हैं। बोलियों को अंतिम रूप दिये जाने से उन्हें गंभीर नुकसान हो सकता है, इसलिये संतुलन स्थिति भी उन्हीं के पक्ष में है।

पीठ ने तब कहा था, ‘‘इसलिये हम 12 अप्रैल 2021 को जारी निविदा आमंत्रित करने के नोटिस (एनआईटी) के परिचालन, क्रियान्वयन, उस पर आगे बढ़ने को स्थगित करते हैं, इसके साथ ही एनआईटी में 27 अप्रैल 2021 को जारी किये गये सुधार तथा उसके बाद की ई- नीलामी पर सुनवाई की अगली तिथि तक स्थगन लगाते हैं।’’

इसके बाद न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई चार जून के लिये तय कर दी। यह मामला जीएमआर वेमागिरी पावर जनरेशन लिमिटेड और जीएमआर राजामुंद्री एनर्जी लिमिटेड ने दायर किया जिसमें उन्होंने एनआईटी को चुनौती देते हुये ओएनजीसी के केजी बेसिन से गैस के आवंटन और नये आवंटन को स्थगित रखने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें