लाइव न्यूज़ :

तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने का तरीका ओएनजीसी तय करे : पेट्रोलियम मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 22, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि मौजूदा क्षेत्रों से तेल और गैस उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी के साथ पारदर्शी तरीके से निजी क्षेत्र को जोड़कर प्रयास किए जाने चाहिए।

मंत्रालय का यह बयान अपने दूसरे नंबर के शीर्ष अधिकार के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने ओएनजीसी को अपना सबसे बड़ा तेल एवं गैस क्षेत्र विदेशी कंपनियों को देने को कहा था।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (खोज) अमर नाथ ने 28 अक्टूबर को ओएनजीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुभाष कुमार को इस संबंध में तीन पेज का पत्र लिखा था।

उन्होंने कहा था कि उत्पादन बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को आमंत्रित किया जाना चाहिए और 60 प्रतिशत भागीदारी और संचालन दिया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव को हालांकि ओएनजीसी के प्रबंधन के साथ-साथ इसकी यूनियनों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा है।

वही पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसी संबंध में सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘सरकार चाहती है कि तेल और गैस का घरेलू उत्पादन तेजी से बढ़े। प्रमुख संस्था होने के नाते ओएनजीसी को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।’’

मंत्रालय ने कहा कि खोज के अधीन क्षेत्र को बढ़ाया जाना चाहिए जिससे बाद में देश में तेल और गैस की और नयी खोज हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब