लाइव न्यूज़ :

39 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने धोखाधड़ी से इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस व्यक्ति ने जाली कंपनी के जरिये इस कार्य को अंजाम दिया।

जांच से पता चलता है कि एक व्यक्ति निहालुद्दीन कई स्तर के नेटवर्क का परिचालन कर रहा था। निहालुद्दीन ने स्वीकार किया है उसने अपने नाम पर एक जाली कंपनी बनाई और साथ ही वह 38 अन्य फर्जी कंपनियों के जरिये आईटीसी की व्यवस्था कर रहा था। उसने कई लाभार्थियों को कमीशन लेकर जाली आईटीसी उपलब्ध कराया।

मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय दिल्ली, पूर्व ने 216.06 करोड़ रुपये के जाली बिल जारी करने के मामले का पता लगाया। इसमें 38.91 करोड़ रुपये का जाली आईटीसी जारी किया गया। निहालुद्दीन को गिरफ्तार कर 15 मार्च तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू