लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन संबंधी चिंताओं के कारण प्रभावित हो सकती है यात्री वाहनों की आपूर्ति: फाडा

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोनो वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण यदि उन देशों में लॉकडाउन लगता है जहां पर चिप बनाई जाती है तो यात्री वाहनों की आपूर्ति और भी प्रभावित हो सकती है।

हालांकि फाडा ने यह उम्मीद भी जताई कि अगले वर्ष की दूसरी छमाही तक सेमीकंडक्टर की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा।

फाडा के अध्यक्ष विनकेश गुलाटी ने एक बयान में कहा, ‘‘ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों से दुनियाभर में फिर से डर का माहौल बन गया है। यदि चिप निर्माता देशों में लॉकडाउन लग जाता है तो इससे यात्री वाहनों की आपूर्ति और भी प्रभावित हो सकती है।’’

फाडा ने अनुमान जताया कि 2022 की दूसरी छमाही में आपूर्ति और मांग धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगे।

गुलाटी ने कहा, ‘‘कोविड खत्म हो जाता है तब भी वाहन उद्योग में पूरी तरह से पुनरुद्धार 2023 तक ही हो सकता है और यह कोविड से पहले के स्तरों पर पहुंच सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

विश्वट्रंप पर हमले का बड़ा अपडेट, सामने आई हमलावर की फोटो; सुरक्षा बलों ने मौके पर ही दबोचा

विश्वट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? हिल्टन होटल में गूंजी गोलियों की आवाज, ट्रंप और फर्स्ट लेडी को छोड़ना पड़ा डिनर

क्रिकेट986 रन, 17 विकेट, 77.2 ओवर, 96 चौके और 58 छक्के?, दिल्ली से लेकर जयपुर तक रनों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल शतक फीके पड़े?

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन