लाइव न्यूज़ :

ओम बिरला ने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक प्रयास का आह्वान किया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 15:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि देश में कृषि क्षेत्र के विकास और कृषि आधारित परियोजनाओं की स्थापना के लिए और अधिक प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कृषि आधारित परियोजनाओं में वृद्धि से ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में लोगों का विस्थापन कम करने में मदद मिलेगी।

बिरला ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पैदा हुई चुनौतियों के बीच ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत रही।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के काम ने यह सुनिश्चित करने में मदद की कि देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त न हो।

उन्होंने कहा कि देश के कृषि क्षेत्र को विकसित करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन जैसे क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग