लाइव न्यूज़ :

ओला के अगले साल जनवरी तक ई-स्कूटर पेश करने की संभावना

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर ऐप पर टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली घरेलू कंपनी ओला अब इलेक्ट्रिक स्कूटर के विनिर्माण में उतरने जा रही है। सूत्रों ने जानकारी दी कि कंपनी अपना पहला ई-स्कूटर अगले साल जनवरी तक बाजार में पेश कर सकती है।

इस घटनाक्रम से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा आरंभ में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को नीदरलैंड स्थित संयंत्र में विनिर्मित किया जाएगा। फिर इसे भारत और यूरोप के बाजार में बेचा जाएगा। बाद में सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ में भाग लेने और स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए कंपनी देश में इसका संयंत्र लगाने पर विचार कर रही है।

इस बारे में ओला को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला है।

इस साल मई में ओला इलेक्ट्रिक ने एम्सटर्डम स्थित एटेर्गो बीवी के अधिग्रहण की घोषणा की थी। तब कंपनी ने 2021 तक भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पेश करने का लक्ष्य रखा था।

सूत्रों ने कहा कि इन्हें भारतीय और यूरोपीय बाजार में साथ-साथ अगले साल जनवरी तक पेश करने की उम्मीद है। ई-स्कूटर की कीमत देश में मौजूद पेट्रोल स्कूटर से प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है। कंपनी देश के दो करोड़ दोपहिया वाहन बिक्री बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब