लाइव न्यूज़ :

ओला फाउंडेशन चालकों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएगी, स्वयंसेवी संगठन से किया गठजोड़

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर मोबाइल ऐप पर ‘ऑनलाइन’ टैक्सी बुकिंग सुविधा देने वाली कंपनी ओला की सामाजिक सेवा से जुड़ी इकाई ओला फाउंडेशन चालकों की मदद के लिये उनके बीच 25 लाख अनाज के पैकेट का वितरण करेगी।

कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘ड्राइव द ड्राइवर’ फंड के तहत चालकों के बीच चावल, दाल समेत अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिये उसने स्वयंसेवी संगठन रोबिनहुड आर्मी के साथ गठजोड़ किया है।

विज्ञप्ति के अनुसार कुल 25 लाख अनाज के पैकेट 20 शहरों में चालकों एवं उनके परिवार के बीच वितरित किये जाएंगे।

कंपनी जिन शहरों में चालकों के बीच अनाज का वितरण करेगी, उनमें मैसूर, कोच्चि, गुवाहाटी, धरवाड़, अमरावती, कोल्हापुर, औरंगाबाद, नासिक, पुणे, नागपुर, रायपुर भुवनेश्वर, पटना, रांची और कोयम्बटूर शामिल हैं।

इस पहल के बारे में, ओला के प्रवक्‍ता, आनंद सुब्रमण्‍यम ने कहा, ‘'चालक भारत के परिवहन तंत्र के मुख्‍य आधार हैं और अर्थव्‍यवस्‍था एवं राष्‍ट्र को आगे बढ़ाने में इनका महत्‍वपूर्ण योगदान है...ड्राइव द ड्राइवर फंड के तहत शुरू की गयी इस पहल से हजारों चालकों के परिवारों पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा ...।’’

संस्था ने चालकों एवं उनके परिवार के बीच अबतक एक करोड़ अनाज के पैकेट बांटने का दावा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब