लाइव न्यूज़ :

ऑयल इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 504 करोड़ रुपये पहुंचा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) का शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में दोगुना होकर 504.46 करोड़ रुपये या 4.65 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 238.95 करोड़ रुपये या 2.20 रुपये प्रति शेयर का मुनाफा कमाया था।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि तिमाही के दौरान तेल और गैस कीमतों में बढ़ोतरी से उसका मुनाफा बढ़ा है। कंपनी को दूसरी तिमाही में प्रत्येक बैरल कच्चे तेल के उत्पादन पर 71.35 डॉलर प्राप्त हुए। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को प्रत्येक बैरल पर 42.74 रुपये प्राप्त हुए थे।

इस दौरान कंपनी का तेल उत्पादन 7.6 लाख टन पर स्थिर रहा। वहीं प्राकृतिक गैस का उत्पादन 1.78 प्रतिशत बढ़ गया।

तिमाही के दौरान कंपनी का कारोबार बढ़कर 3,678.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,281.12 करोड़ रुपये रहा था।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,012.40 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 9.66 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

ओआईएल के निदेशक मंडल ने 2021-22 के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग