लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने 1,872 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 21:05 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 नवंबर औद्योगिकीकरण पहल को बढ़ावा देते हुए ओडिशा सरकार ने सोमवार को लगभग 1,872.11 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश वाली आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे 3,461 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्य सचिव एस सी महापात्र की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय एकल खिड़की मंजूरी प्राधिकरण (एसएलएसडब्ल्यूसीए) की बैठक में इन परियोजना को मंजूरी दी गई।

प्रमुख सचिव उद्योग हेमंत शर्मा ने कहा कि ये प्रस्ताव मुख्य रूप से खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पशुपालन, पेट्रोलियम उत्पाद, इस्पात और डाउनस्ट्रीम विनिर्माण जैसे क्षेत्रों से हैं। प्रस्तावक विश्वसनीय निवेशक हैं और उनके आने से क्षेत्रों को और प्रोत्साहन मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब