लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सिन के कनाडा में अधिकार को भारत बायोटेक को 1.5 करोड़ डॉलर अग्रिम में देगी ओक्यूजेन

By भाषा | Updated: June 8, 2021 10:59 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ जून भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन के लिए अमेरिकी भागीदार ओक्यूजेन इंक कनाडा में इस टीके के अधिकार के विस्तार को भारतीय दवा कंपनी को अग्रिम में 1.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी।

ओक्यूजेन ने नियामकीय सूचना में कहा कि वह उत्तरी अमेरिकी देश में कोवैक्सिन को वाणिज्यिक रूप से पेश किए जाने के एक माह के अंदर भारत बायोटेक को एक करोड़ डॉलर का और भुगतान और करेगी।

भारत बायोटेक ने तीन जून को कहा था कि उसने ओक्यूजेन इंक के साथ अपने करार का विस्तार करने का फैसला किया है। इसके तहत टीके की खुराक का कनाडा में भी वाणिज्यिकरण किया जाएगा।

भारतीय कंपनी और ओक्यूजेन के बीच अमेरिकी बाजार में कोवैक्सिन के सह-विकास, आपूर्ति और वाणिज्यिकरण के लिए पक्का करार हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग