लाइव न्यूज़ :

नुवोको विस्टास ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 1,500 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: August 7, 2021 13:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त सीमेंट विनिर्माता नुवोको विस्टास कॉरपोरेशन ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले एंकर निवेशकों से 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। निरमा समूह की कंपनी का आईपीओ सोमवार को खुल रहा है।

बीएसई की वेबसाइट पर शुक्रवार को डाली गई सूचना के अनुसार, कंपनी ने 570 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर 2.63 करोड़ इक्विटी शेयर एंकर निवेशकों को आवंटित करने का फैसला किया है।

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एसबीआई म्यूचुअल फंड, एक्सिस एमएफ, मिराई एमएफ, फ्रैंकलिन टेंपलटन एमएफ, प्रेमजी इन्वेस्ट तथा एसबीआई पेंशन फंड जैसे घरेलू निवेशकों ने एंकर निवेशक के रूप में कंपनी के शेयर हासिल किए।

इसके अलावा कई विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों- एपीजी एएम, सीआई फंड्स, टीटी इंटरनेशनल, कार्मिगनैक तथा वेल्स कैपिटल ने भी इसमें भाग लिया।

कंपनी के आईपीओ के तहत 1,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक नियोगी एंटरप्राइज 3,500 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश लाएगी।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 560-570 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ नौ अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब