लाइव न्यूज़ :

बकाया का भुगतान नहीं किया, सिक्किम को 105 मेगावॉट की बिजली आपूर्ति रोकेगी एनटीपीसी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी 89 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान नहीं होने की वजह से सिक्किम को 105 मेगावॉट की बिजली आपूर्ति को रोकेगी। एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। बिजली कटौती बुधवार मध्यरात्रि से की जाएगी।

सूत्र ने कहा, ‘‘साख पत्र (एलसी) उपलब्ध नहीं होने की वजह से एनटीपीसी सिक्किम को बिजली आपूर्ति का नियमन करेगी। एनटीपीसी से ओर से की जाने वाली 105 मेगावॉट की बिजली आपूर्ति को रोका जाएगा। निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद सिक्किम पर बकाया राशि 89 करोड़ रुपये है।’’

सूत्र ने कहा कि एलसी जरूरी होने के बावजूद सिक्किम ऐसा नहीं कर रहा है। बिजली वितरण कंपनियों को उत्पादक कंपनियों से बिजली आपूर्ति प्राप्त करने के लिए साख पत्र अनिवार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब