लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी जीई पावर

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल जीई पावर इंडिया के निदेशक मंडल ने बुधवार को एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज प्राइवेट लि. में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी 7.2 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने को मंजूरी दे दी।

शेयर बाजार को दी सूचना में जीई पावर इंडिया लि. ने कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने 14 अप्रैल, 2021 को हुई बैठक में एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज प्राइवेट लि. (एनजीएसएल) में जारी किये गये और चुकता शेयर पूंजी के 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।’’

यह सौदा 7,20,00,000 रुपये का है।

एनजीएसएल के शेयर का जीई पावर सिस्टम जीएमबीएच से अधिग्रहण संबंधित पक्षों के बीच का सौदा है क्योंकि कंपनी और जीई पावर सिस्टम्स जीएमबीएच, जीई समूह से जुड़े हैं।

संबंधित पक्षों के बीच सौदा बाजार मूल्य पर होगा।

अधिग्रहण पूरा करने की अवधि 30 अप्रैल 2021 है।

एनजीएसएल का का गठन 27 सितंबर 1999 में कंपनी कानून, 1956 के तहत हुआ। इस संयुक्त उद्यम में एनटीपीसी लि. और जीई पावर सिस्टम्स जीएमबीएच की हिस्सेदारी 50:50 है।

कंपनी मौजूदा बिजली संयंत्रों को आधुनिक रूप देने के काम में लगी है। उसका जोर तापीय बिजली संयंत्रों पर है। साथ ही तापीय बिजली घरों में आपूर्ति, स्थापना, परिचालन अैर रखरखाव का भी कार्य करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब