लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी धन जुटाने को एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी का आईपीओ लाने की तैयारी में

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी का इरादा अपनी इकाई एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि. को सूचीबद्ध कराने का है। इससे कंपनी 2032 तक 60 गीगावॉट की अक्षय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के लिए कोष जुटा पाएगी। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने यह कहा।

एनटीपीसी देश की पहली ऊर्जा कंपनी है जिसने अपने ऊर्जा लक्ष्य संयुक्तराष्ट्र की ऊर्जा पर उच्चस्तरीय वार्ता (एचएलडीई) के अनुरूप तय किए हैं। एनटीपीसी ने 2032 तक 60 गीगावॉट की अक्षय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

ब्लूमबर्गएनईएफ (बीएनईएफ) की वर्चुअल शिखर बैठक में एनटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने कहा, ‘‘हमें धन जुटाने के सिर्फ एक तरीके पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हम जल्द ही सार्वजनिक तौर पर धन जुटाने पर विचार कर रहे हैं।’’

सिंह का इशारा एनटीपीसी के महत्वाकांक्षीय अक्षय ऊर्जा लक्ष्य के लिए धन जुटाने की ओर था। उन्होंने कहा कि कंपनी हर साल 7-8 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा क्षमता जोड़ेगी। यह कोई काफी मुश्किल काम नहीं है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि 2032 तक एनटीपीसी 60 गीगावॉट की अक्षय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने के लक्ष्य को पार कर लेगी।

कंपनी ने पिछले साल अक्ट्रबर में नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार के लिये एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड की शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग