लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के साथ अस्पतालों की क्षमता बढ़ा रही है एनटीपीसी

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी देश में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच अपने अस्पतालों की मौजूदा क्षमता बढ़ाने के साथ कई कदम उठाये हैं। एनटीपीसी ने एक बयान में कहा कि कंपनी अपने उन सभी सातों अस्पतालों की क्षमता बढ़ा रही है जिसका उपयोग कोविड-19 संक्रमित मरीजों के इलाज के लिये किया जा रहा है।

उसने अपनी ‘कवच’ सुविधा के लिए अपोलो अस्पताल के साथ भी करार किया है जिससे कोविड संक्रमित रोगियों को काफी राहत मिली है, क्योंकि अब वे घर पर पृथक रहते हुए बेहतर इलाज प्राप्त कर पा रहे हैं।

बयान के अनुसार एनटीपीसी की चिकित्सा इकाई देशभर में अत्याधुनिक अस्पतालों के साथ लगातार संपर्क में है और वर्तमान संकट के बीच गंभीर रोगियों के अस्पताल में दाखिले और उनकी बेहतर देखभाल के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही है।

एनटीपीसी बिजलीघर और परियोजना स्थल महत्वपूर्ण मामलों में प्राथमिकता के आधार पर गंभीर रोगियों को हवाई मार्ग के जरिये कर्मचारियों की सहायता कर रहे हैं।

एनटीपीसी के वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अलग से कोविड -19 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। इस नंबर के जरिये वे सरकारी और एनटीपीसी के अस्पतालों में जांच केंद्रों और संभावित उपचार केंद्रों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एनटीपीसी ने अपने कर्मचारियों को टेलीमेडिसिन के लिए ई-परामर्श एप्लिकेशन का उपयोग करने का सुझाव दिया है, ताकि वे अस्पतालों में जाने से बच सकें और संक्रमण से अपने आप को बचा सकें।

कंपनी के सभी परियोजना स्थलों पर टीकाकरण अभियान की व्यवस्था की जा रही है, ताकि सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के पात्र सदस्यों का टीकाकरण हो सके।

एनटीपीसी ने एम्स के साथ भी सहयोग किया है। इसके तहत इस प्रतिष्ठित अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने वेबिनार के माध्यम से सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को वायरस के लक्षणों और वायरस के व्यवहार के साथ-साथ इससे लड़ने के लिए प्रभावी उपायों को अपनाने के बारे में जानकारी दी है।

एनटीपीसी का मानना है कि कोविड -19 के खिलाफ हमारी मुहिम केवल उचित योजना और टीम वर्क के साथ ही सफल होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब