लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित परियोजना के लिए ईओआई आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली 13 जून सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने हाइड्रोजन ईंधन आधारित पावर बैकअप प्रणाली और एकल ईंधन माइक्रोग्रिड सिस्टम स्थापित करने के लिए वैश्विक स्तर पर रूचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित की है।

एनटीपीसी ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि इन परियोजनाओं के जरिये कंपनी हरित और स्वच्छ ईंधन की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाने को देख रही है।

एनटीपीसी इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन और आगे व्यावसायीकरण के लिए साझेदारी भी करेगी। यह कदम हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों को अपनाने की दिशा में एनटीपीसी की पहल के अनुरूप है।

एनटीपीसी बैकअप बिजली की आवश्यकता के लिए हाइड्रोजन आधारित ईंधन इलेक्ट्रोलाइज़र सिस्टम के उपयोग की तलाश कर रही है। वर्तमान में कंपनी डीजल जनरेटर के जरिये पावर बैकअप की आवश्यकता को पूरा कर रही है।

हाइड्रोजन प्रौद्योगिकि को एनटीपीसी डीजल जनरेटर के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करना चाहती है, जिससे स्वच्छ और हरित बिजली का उत्पादन किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब