लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी को बांड के जरिये 18,000 करोड़ रुपये जुटाने को शेयरधारकों की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी को बांड या डिबेंचर जारी कर 18,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि उसकी 28 सितंबर को हुई सालाना आम बैठक में सूचीबद्ध सभी प्रस्ताव बहुमत के साथ पारित हो गए।

एनटीपीसी ने निजी नियोजन के आधार पर बांड/डिबेंचर जारी कर 18,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव किया था।

कंपनी ने सालाना आम बैठक के नोटिस में कहा था कि पूंजीगत व्यय की जरूरतों के अलावा कंपनी को कार्यशील पूंजी की जरूरत तथा अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए भी कर्ज लेने की जरूरत होगी। इस जरूरत के एक हिस्से को गैर-परिवर्तनीय बांड जारी कर पूरा किया जाएगा।

इसके अलावा एनटीपीसी ने कंपनी के कर्ज लेने के अधिकार को दो लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,25,000 करोड़ रुपये करने के लिए भी शेयरधारकों की अनुमति मांगी थी।

कंपनी ने कहा था कि भविष्य की निवेश जरूरतों तथा नए कारोबारी क्षेत्र में उतरने की संभावनाओं या किसी अप्रत्याशित निवेश की जरूरत के लिए मौजूदा कर्ज सीमा को बढ़ाने की जरूरत है।

इसके अलावा एनटीपीसी ने गुरदीप सिंह को 31 जुलाई, 2025 तक पुन: चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के लिए भी शेयरधारकों की मंजूरी मांगी थी।

सिंह को 28 जनवरी, 2016 को पांच साल के लिए कंपनी का सीएमडी नियुक्त किया गया था। 20 सितंबर, 2016 को शेयरधारकों की 40वीं आम बैठक में उनकी नियुक्ति को मंजूरी मिली थी।

बिजली मंत्रालय ने चार फरवरी, 2021 से 31 जुलाई, 2025 तक (उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख) उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। निदेशक मंडल की दो नवंबर, 2020 को हुई बैठक में उनका कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब