लाइव न्यूज़ :

एनएसई ने निफ्टी वित्तीय सेवा सूचकांक पर डेरिवेटिव की शुरुआत की

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने सोमवार को निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स पर वायदा कारोबार (डेरिवेटिव) की शुरुआत की। यह संस्थागत के साथ-साथ खुदरा निवेशकों को अपने निवेश का प्रबंधन करने के लिये अधिक लचीलापन प्रदान करेगा।

यह पहली बार है जब एक्सचेंज ने शेयर सूचकांक डेरिवेटिव के लिये साप्ताहिक वायदा उपलब्ध कराया है।

इस सूचकांक में 20 शेयर हैं और इसे भारतीय वित्तीय बाजार का व्यवहार व प्रदर्शन दर्शाने के लिये तैयार किया गया है, जिसमें बैंक, वित्तीय संस्थान, हाउसिंग फाइनेंस, बीमा कंपनियां और अन्य वित्तीय सेवा कंपनियां शामिल हैं।

निफ्टी 500 इंडेक्स में 33.5 फीसदी हिस्सा होने के कारण वित्तीय सेवा की अहमियत है।

सोमवार को 13.35 बजे तक वायदा में 5,464 अनुबंधों और विकल्पों में 81,772 अनुबंधों में कारोबार हुआ। एक्सचेंज के अनुसार, सूचकांक का टर्नओवर 378 करोड़ रुपये रहा।

अभी एक्सचेंज केवल दो इक्विटी सूचकांकों ‘निफ्टी 50 इंडेक्स और निफ्टी बैंक इंडेक्स’ पर सूचकांक डेरिवेटिव प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब