लाइव न्यूज़ :

एनएसडीएल ने सीईओ पद के लिये चुने दो लोगों में वित्त मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव को भी रखा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 14:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिये दो लोगों को चुना है, जिनमें वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव संजीव कौशिक भी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि उनके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में मुख्य नियामक अधिकारी प्रिया सुब्बारमन को भी एनएसडीएल के प्रबंध निदेशक व सीईओ के पद के लिये चुना गया है।

एनएसडीएल वेबसाइट के अनुसार, सुब्बारमन शेयरधारक के निदेशक के रूप में बोर्ड का हिस्सा हैं।

सूत्रों ने कहा कि एनएसडीएल की नामांकन व पारिश्रमिक समिति (एनआरसी) ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को दो नामों की सिफारिश की है।

सूत्रों के मुताबिक, सेबी जल्द ही नियुक्ति पर अंतिम फैसला ले सकता है।

एनएसडीएल के मौजूदा एमडी एवं सीईओ जीवी नागेश राव 2013 से सेवा दे रहे हैं। फिलहाल उनके कार्यकाल को विस्तार दिया गया है।

संजीव कौशिक 1992 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए हैं। उन्होंने 2011 और 2015 के बीच आर्थिक मामलों के विभाग में निदेशक (पूंजी बाजार) के रूप में कार्य किया।

सुब्बारमन एक लॉ ग्रेजुएट और एक कंपनी सेक्रेटरी हैं, जिन्होंने कोटक सिक्योरिटीज, कोटक बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ एक वरिष्ठ अनुपालन अधिकारी के रूप में काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं अपहरण और फिरौती के मामलों में, दो पदाधिकारियों समेत चार कर्मियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती राशि भी बरामद

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

भारत"बाबूजी धीरे चलना, हां बड़े धोखे इस राह में"?, भाजपा के भीतर और एनडीए गठबंधन में संतुलन पर ध्यान, सीएम सम्राट चौधरी पर हिट हो रहा गाना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन