लाइव न्यूज़ :

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स 2021-22 में सीएसआर गतिविधियों पर 133 करोड़ रुपये खर्च करेगी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:29 IST

Open in App

कोल इंडिया की इकाई नार्दर्न कोलफील्ड्स लि. (एनसीएल) ने चालू वित्त वर्ष में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों पर 132.75 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है। कोयला मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने वर्ष 2020-21 में सीएसआर गतिविधियों पर करीब 130 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कोयला मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी एनसीएल अपने परिचालन वाले क्षेत्रों में और उसके आसपास रहने वाले 500 युवाओं को प्लास्टिक इंजीनियरिंग व्यापार में प्रशिक्षण प्रदान करेगी और प्रतिस्पर्धी बाजार में उनका रोजगार सुनिश्चित करने की ओर ध्यान देगी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह प्रशिक्षण सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी), चेन्नई की मदद से किया जाएगा। एनसीएल इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सीएसआर के तहत प्रति प्रशिक्षु पर 70,000 रुपये खर्च करेगी, जिसमें पाठ्यक्रम शुल्क, पाठ्यक्रम सामग्री, वर्दी, प्रशिक्षण किट, आवास और अन्य खर्च शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को भोपाल, ग्वालियर और लखनऊ स्थित अपने केंद्रों पर सिपेट द्वारा प्लास्टिक प्रोसेसिंग, इंजेक्शन मोल्डिंग, ब्लो मोल्डिंग और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार तैयार किया गया है और राष्ट्रीय कौशल योग्यता समिति (एनएसक्यूसी) द्वारा अनुमोदित है। इस संबंध में एनसीएल, कोल इंडिया और सिपेट, चेन्नई की होल्डिंग कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। देश के कोयला उत्पादन में एनसीएल की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 11.5 करोड़ टन कोयला का उत्पादन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?