लाइव न्यूज़ :

गैर-खाद्य ऋण की वृद्धि दर अक्टूबर में कम होकर 5.6 प्रतिशत

By भाषा | Updated: November 27, 2020 23:18 IST

Open in App

मुंबई, 27 नवंबर गैर-खाद्य ऋण की वृद्धि दर अक्टूबर 2020 में कम होकर 5.6 प्रतिशत पर आ गयी। साल भर पहले अक्टूबर महीने में यह दर 8.3 प्रतिशत रही थी। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है।

अनाज की खरीद के लिये सरकारी निगमों को जो कर्ज दिया जाता है, उन्हें खाद्य ऋण कहा जाता है। इनके अलावा शेष सभी ऋण को गैर-खाद्य ऋण कहा जाता है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों को दिये गये ऋण की वृद्धि दर इस दौरान साल भर पहले के 7.1 प्रतिशत से बढ़कर 7.4 प्रतिशत पर चली गयी।

इस दौरान उद्योग को दिये गये ऋण में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आयी, जबकि साल भर पहले इसमें 3.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी। इसका मुख्य कारण बड़े उद्योगों के ऋण उठाव में 2.9 प्रतिशत की गिरावट आना है। साल भर पहले अक्टूबर में बड़े उद्योगों के ऋण उठाव में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि रही थी। हालांकि इस दौरान मध्यम उद्येागों के ऋण में 16.7 प्रतिशत की शानदार वृद्धि रही। साल भर पहले यह दर महज 1.2 प्रतिशत थी।

उद्योग जगत में खाद्य प्रसंस्करण, पेट्रोलियम, कोयला उत्पादों व परमाणु ईंधन, चमड़े और चमड़े के उत्पादों, कागज और कागज उत्पादों तथा वाहनों, वाहन कल-पुर्जों और परिवहन उपकरणों के कर्ज में साल भर पहले की तुलना में वृद्धि दर अधिक रही।

हालांकि इस दौरान पेय और तंबाकू, रबर प्लास्टिक और उनके उत्पादों, रासायनिक और रासायनिक उत्पादों, सीमेंट और सीमेंट उत्पादों, सभी इंजीनियरिंग, जवाहरात और आभूषण, बुनियादी ढांचे और निर्माण आदि के कर्ज में गिरावट आयी।

इससे पहले सितंबर 2020 में उद्योगों के ऋण में शून्य वृद्धि रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब