लाइव न्यूज़ :

नोकिया 5जी संबंधी शोध को बढ़ावा देने के लिए 10,000 नौकरियों की कटौती करेगी

By भाषा | Updated: March 16, 2021 19:55 IST

Open in App

हेलसिंकी (फिनलैंड), 16 मार्च (एपी) वायरलेस नेटवर्क क्षेत्र की कंपनी नोकिया ने कहा है कि वह 10,000 नौकरियों या अपने कुल कर्मचारियों के 10 प्रतिशत के हिस्से की कटौती करेगी, ताकि लागत में कमी की जा सके।

गौरतलब है कि कंपनी ने 5जी प्रौद्योगिकी के प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करने और शोध तथा विकास (आरएंडडी) कार्यों के लिए काफी निवेश किया है।

नोकिया ने कहा कि पुनर्गठन का मतलब है कि अगले दो वर्षों के दौरान कर्मचारियों की संख्या घटकर 80-85 हजार तक रह सकती है। इससे 2023 तक लागत में 71.5 अरब डॉलर की कमी आ सकती है।

कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह कटौती किन देशों या भौगोलिक क्षेत्रों में की जाएगी, लेकिन कहा कि यह कटौती उसकी मुख्य व्यावसायिक इकाइयों में की जाएगी।

नोकिया के सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने एक बयान में कहा, ‘‘यह फैसला, जो हमारे कर्मचारियों को प्रभावित कर सकता है, उसे जल्दबाजी में नहीं लिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टिकाऊ रूप से दीर्घकालिक प्रदर्शन के लिए सही सेटअप और क्षमताएं सुनिश्चित करना जरूरी है।’’

कंपनी ने कहा कि अपेक्षित बचत से आरएंडडी में निवेश बढ़ाया जाएगा तथा भविष्य की क्षमताओं और वेतन से संबंधित लागतों में बढ़ोतरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें