लाइव न्यूज़ :

महामारी के बीच ध्रुवीकरण नहीं, समावेशी वृद्धि की जरूरत: ममता

By भाषा | Updated: December 3, 2020 19:44 IST

Open in App

कोलकाता, तीन दिसंबर प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बीच ध्रुवीकरण के बजाय समावेशी वृद्धि की जरूरत है। हालांकि, बनर्जी ने किसी का नाम नहीं लिया।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को एक निजी समूह द्वारा आयोजित वर्चुअल कारोबार-प्रौद्योगिकी कार्यक्रम इन्फोकॉम-2020 को संबोधित करते हुए कहा कि महामारी की वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई है। बड़ी संख्या में लोगों ने रोजगार भी गंवाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें कोविड-19 के टीके का इंतजार करना होगा। आगे टिके रहने के लिए एक दीर्घावधि की योजना की जरूरत है। सही प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की जरूरत है। ध्रुवीकरण के बजाय समावेशी वृद्धि की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि बंगाल सभी का सम्मान करता है। उन्होंने रविंद्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कविता 'हो चित्त जहां भय-शून्य, माथ हो उन्नत ....' का भी जिक्र किया।

बनर्जी ने कहा कि महामारी की स्थिति के बावजूद बंगाल आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की आमदनी हालांकि कम हुई है, लेकिन अन्य राज्यों की तुलना में यह बेहतर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प. बंगाल राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की वृद्धि, स्व-संचालन, ई-टेंडरिंग, एमएसएमई, असंगठित क्षेत्र, इस्पात, गरीबी उन्मूलन और कारोबार सुगमता के मामले में ‘नंबर वन’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग