लाइव न्यूज़ :

कोई गारंटी नहीं कि भारत हमारी अतिरिक्त बिजली खरीदेगा, घरेलू खपत बढ़ाएंगे: नेपाल प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: November 16, 2021 14:37 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 16 नवंबर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने मंगलवार को विकास गतिविधियों के लिए पनबिजली के घरेलू इस्तेमाल को बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि भारत उसकी अतिरिक्त बिजली खरीदेगा।

नेपाल स्वतंत्र बिजली उत्पादन संघ (आईपीपीएएन) की 19वीं और 20वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए देउबा ने कहा, ‘‘हमें विकास गतिविधियों में तेजी लाने और सीओपी-26 में की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए देश के भीतर अधिक से अधिक पनबिजली का इस्तेमाल करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि भारत हमारी अतिरिक्त बिजली खरीदेगा, हमें देश में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करके और गैस हीटरों को इलेक्ट्रिक स्टोव से बदलकर पनबिजली की घरेलू खपत को बढ़ाना चाहिए।’’

नेपाल के प्रधानमंत्री ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हमारा देश इन दिनों जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से पीड़ित है क्योंकि हम सर्दियों के दौरान भी बाढ़ और भूस्खलन का सामना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण के लिए नेपाल को दक्षिण एशिया में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब