लाइव न्यूज़ :

एनएमडीसी का अप्रैल-अक्टूबर में लौह अयस्क उत्पादन 43 प्रतिशत बढ़कर 2.10 करोड़ टन पर

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी का अप्रैल-अक्टूबर, 2021 की अवधि में लौह अयस्क उत्पादन 43 प्रतिशत बढ़कर 2.10 करोड़ टन हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 1.46 करोड़ टन था।

इस्पात मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में एनएमडीसी की बिक्री भी 43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.20 करोड़ टन हो गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 1.54 करोड़ टन थी।

इसके अलावा अक्टूबर में कंपनी का उत्पादन 37 प्रतिशत बढ़कर 33.3 लाख टन हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 24.3 लाख टन था। कंपनी की अक्टूबर, 2021 में बिक्री 35.8 लाख टन की रही, जो एक साल पहले समान महीने में 25.2 लाख टन थी।

कंपनी ने बयान में कहा गया, ‘‘एनएमडीसी उत्पादन और बिक्री में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। मजबूत घरेलू मांग के कारण यह किसी भी अक्टूबर महीने में अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग