लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग उपाध्यक्ष ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये उपयुक्त रणनीति का आह्वान किया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन एक वास्तविक खतरा है और इससे निपटने के लिये उपयुक्त रणनीति अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सरकार ऐसी रणनीतियों के लिये हर संभव सहायता करेगी। लेकिन निजी क्षेत्र के इस संदर्भ में विकास और जलवायु परिर्वतन के समाधान से जुड़े साधनों को अपनाने के बिना हमारे लक्ष्यों का पूरा होना मुश्किल है।

नीति आयोग और गुजरात विóश्वविद्यालय के बीच आशय पत्र (एसओआई) पर हस्ताक्षर के दौरान उन्होंने यह बात कही। इस मौके पर कुमार ने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था में नए व्यापार मॉडल और समाधान विकसित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन के वास्तविक जोखिमों को ध्‍यान में रखते हुए इससे निपटने को लेकर रणनीतियों के विकास की आवश्यकता है। इस संबंध में कृषि और संबद्ध मूल्य श्रृंखला की महत्वपूर्ण भूमिका है।’’

बयान के अनुसार यह आशय पत्र भारत में ज्ञान-साझा करने और नीति विकास को मजबूत करने के लिए दो संस्थानों के बीच तकनीकी सहयोग पर केन्द्रित है।

इसका उद्देश्य कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है। इससे सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में भारत के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग