लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग ने भारत का ऊर्जा मानचित्र पेश किया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर नीति आयोग ने सोमवार को भारत का भू-स्थानिक ऊर्जा मानचित्र पेश किया, जो पारंपरिक बिजली संयंत्रों, तेल और गैस के कुओं, पेट्रोलियम रिफाइनरियों, कोयला क्षेत्रों और कोयला ब्लॉक जैसे सभी ऊर्जा संसाधनों की समग्र तस्वीर प्रदान करता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नीति आयोग के सहयोग से ऊर्जा संबंधी मंत्रालयों के साथ मिलकर एक व्यापक जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) ऊर्जा मानचित्र विकसित किया है।

बयान में कहा गया कि यह मानचित्र देश में ऊर्जा उत्पादन और वितरण का एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है। यह एक अनूठा प्रयास है, जिसका मकसद कई संगठनों में बिखरे हुए ऊर्जा आंकड़े को एकीकृत करना और इसे आकर्षक चित्रात्मक ढंग से प्रस्तुत करना है। इसमें वेब-जीआईएस प्रौद्योगिकी और ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर में नवीनतम प्रगति का लाभ उठाया गया है, ताकि इसे प्रभावी और उपयोगकर्ताओं के अनुकूल बनाया जा सके।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने भारत का भू-स्थानिक ऊर्जा मानचित्र पेश किया। इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ के सिवन इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब