लाइव न्यूज़ :

निसान अप्रैल से गाड़ियों की कीमतें बढ़ाएगी

By भाषा | Updated: March 23, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च ऑटो विनिर्माता निसान इंडिया ने मंगलवार को कहा कि कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के चलते वह अपनी पूरी उत्पाद श्रृंखला की कीमतें अगले महीने से बढ़ाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि निसान और डैटसन के सभी मॉडलों की कीमतों में एक अप्रैल 2021 से बढ़ोतरी होगी।

बयान में कहा गया है कि ऑटो कलपुर्जों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, और कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में इस बढ़ोतरी को समायोजित करने की कोशिश की है।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम निसान और डैटसन के सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाने को विवश हैं। यह बढ़ोतरी विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी और हम अभी भी भारतीय ग्राहकों के लिए सर्वोत्तम मूल्य की पेशकश कर रहे हैं।’’

कंपनी ने हालांकि अभी यह नहीं बताया कि किसी मॉडल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान