लाइव न्यूज़ :

नाइका के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 4.82 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 अक्टूबर सौंदर्य एवं देखभाल से जुड़े उत्पाद ‘ऑनलाइन’ बेचने वाली कंपनी नाइका के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के दूसरे दिन शुक्रवार को 4.82 गुना अधिक अभिदान मिला। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड नाइका का संचालन करती है।

एनएसई पर जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कंपनी के 5,352 करोड़ रुपये के आईपीओ को 12,77,48,892 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि बिक्री के लिए 2,64,85,479 शेयर पेश किए गए हैं।

पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) श्रेणी में 4.72 गुना, खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 6.32 गुना तथा गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 4.17 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के आईपीओ को आवेदन के पहले दिन बृहस्पतिवार को पूरा अभिदान मिला था।

निर्गम के लिये मूल्य दायरा 1,085-1,125 रुपये प्रति शेयर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब