लाइव न्यूज़ :

एनआईआईटी का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 78 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई एनआईआईटी लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि जून 2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 78 प्रतिशत बढ़कर 51.4 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने एक साल पहले की समान अवधि में 29 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

एनआईआईटी ने कहा कि अप्रैल-जून 2021 की तिमाही में उसकी आय 49 प्रतिशत बढ़कर 301 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 201.8 करोड़ रुपये थी। ईपीएस (प्रति शेयर आय) 3.8 रुपये रहा।

एनआईआईटी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विजय के थडानी ने कहा, ‘‘एनआईआईटी ने महामारी के बीच साल-दर-साल 49 प्रतिशत की मजबूत आय वृद्धि हासिल की।’’

कंपनी के कॉरपोरेट लर्निंग ग्रुप (सीएलजी) कारोबार ने वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 263.3 करोड़ रुपये की आय हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान