लाइव न्यूज़ :

एनआईआईएफ के मास्टर फंड ने तीन निवेशकों से 10.7 करोड़ डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:08 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर कनाडा की पीएसपी इन्वेस्टमेंट्स, अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) तथा घरेलू निजी क्षेत्र के ऋणदाता एक्सिस बैंक ने राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) के ‘मास्टर फंड’ में 10.7 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। एनआईआईएफ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इन तीन निवेशकों से नए कोष की प्रतिबद्धता के बाद एनआईआईएफ के ‘मास्टर फंड’ का कुल आकार 2.34 अरब डॉलर हो गया है। एनआईआईएफ ने इसके साथ ही मास्टर फंड के ‘अंतिम बंद’ की भी घोषणा की है।

इसके साथ ही एनआईआईएफ ने कहा कि वह एक निजी इक्विटी कोष से 2.1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी कर रहा है।

एक बयान में कहा गया है कि मास्टर फंड प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों मसलन परिवहन और ऊर्जा परिचालन वाली संपत्तियों में निवेश करता है।

मास्टर फंड देश का सबसे बड़ा घरेलू संरचना इक्विटी कोष है।

आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव तरुण बजाज ने कहा कि सरकार को इस बात की खुशी है कि दुनिया के कई बड़े वैश्विक निवेशकों ने एनआईआईएफ मास्टर फंड में निवेश किया है। ‘‘इसका अंतिम बंद शुरुआती 2.1 अरब डॉलर के लक्ष्य से अधिक रहा है।’’

मास्टर फंड के बंद होने के बाद एनआईआईएफ ने कहा है कि वह अब एनआईआईएफ स्ट्रैटिजिक अपॉरच्यूनिटीज फंड (एसओएफ) में 2.1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी कर रहा है। यह भारत पर केंद्रित सबसे बड़ा निजी इक्विटी कोष होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?