लाइव न्यूज़ :

आईटी क्षेत्र के लिए अगले 30 साल और रोमांचक होंगे : गोपालकृष्णन

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 नवंबर सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के दिग्गज एस (क्रिस) गोपालकृष्णन का मानना है कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए अगले 30 साल और ‘रोमांचक’ होंगे। उन्होंने कहा कि आगे आउटसोर्सिंग कारोबार और तेजी से बढ़ेगा।

गोपालकृष्णन ने बृहस्पतिवार को बेंगलुरु प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 संकट के बावजूद भारत के आईटी क्षेत्र ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वैश्विक आपूर्ति मॉडल को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक कंपनियों का इस मॉडल पर भरोसा और निर्भरता बढ़ी है।

इन्फोसिस के सह-संस्थापक ने कहा कि आईटी कंपनियों के साथ देश में वैश्विक आपूर्ति केंद्रों ने महामारी के दौरान बिना किसी अड़चन के घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) के जरिये ग्राहकों को सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।

गोपालकृष्णन ने कहा कि केंद्र सरकार ने कार्य के स्थल की जरूरत को निर्यात क्षेत्रों से बढ़ाकर अब इसमें कर्मचारियों के घर को भी शामिल किया है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आईटी कंपनियां अब तेजी से डिजिटल प्रौद्योगिकी अपना रही हैं और इनका अपनी सेवाओं में एकीकरण कर रही हैं। अब आईटी कंपनियों को डिजिटल कारोबार से अधिक कमाई हो रही है। गोपालकृष्णन कर्नाटक सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी पर दृष्टिकोण समूह के चेयरमैन भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे भारतीय आईटी उद्योग की जुझारू क्षमता का पता चलता है। यह भविष्य की दृष्टि से अच्छा है।’’

गोपालकृष्णन ने कहा, ‘‘कई नई प्रौद्योगिकियां मसलन एआई/एमएल, 5जी संचार प्रौद्योगिकी, कॉग्निटिव क्लाउड कंप्यूटिंग आदि आ रही हैं। ऐसे में मेरा मानना है कि आईटी उद्योग के लिए अगले 30 साल अधिक रोमांचक होने वाले हैं। कंपनियां इन प्रौद्योगिकियों को अपनाकर बदलाव के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा कि उद्योग संगठन नास्कॉम का अनुमान है कि भारत का आईटी उद्योग अगले पांच साल में मौजूदा के 190 अरब डॉलर से 300 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। ‘‘यह काफी रोमांचक समय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब