लाइव न्यूज़ :

वाहन क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना में नये प्रौद्योगिकी उत्पाद शामिल, आईसीई वर्ग बाहर

By भाषा | Updated: September 15, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर वाहन क्षेत्र के लिए 25,938 करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन उत्पादन (पीएलआई) योजना में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन-ईंधन वाहनों जैसे उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया गया है और पारंपरिक पेट्रोल, डीजल और सीएनजी वर्गों को इससे बाहर रखा गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारी उद्योग सचिव अरुण गोयल ने बताया कि आईसीई (आंतरिक दहन इंजन) वर्ग को लाभ देने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इसकी देश में पर्याप्त क्षमता है। पीएलआई योजना केवल उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकियों या वाहन कलपुर्जों को प्रोत्साहित कर रही है जिनकी आपूर्ति श्रृंखला कमजोर, निष्क्रिय या नदारद है।

पीएलआई योजना मौजूदा वाहन कंपनियों के साथ-साथ नए निवेशकों के लिए खुली है जो इस समय वाहन या वाहन कलपुर्जा विनिर्माण के कारोबार में नहीं हैं।

गोयल ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हम नयी प्रौद्योगिकियों में नये निवेश के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं।"

उन्होंने साथ ही कहा कि आईसीई प्रौद्योगिकी पहले से मौजूद है और "हमारे पास देश में इससे जुड़ी पर्याप्त क्षमता है, हमारे पास मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाएं हैं। इसलिए हम उन आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रोत्साहन दे रहे हैं जो कमजोर, निष्क्रिय या नदारद हैं।"

सचिव ने कहा कि अगर दुनिया पर नजर दौड़ाएं तो उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकियों की हिस्सेदारी 2030 तक मौजूदा 18 प्रतिशत से 30 प्रतिशत हो जाएगी जबकि भारत में इस समय यह केवल तीन प्रतिशत है, क्योंकि भारत एक कम मूल्य वाला बाजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब