लाइव न्यूज़ :

भारत, ब्रिटेन के बीच नई भागीदारी से बाजार पहुंच बाधाएं कम होंगी, रोजगार सृजित होंगे: गोयल

By भाषा | Updated: May 4, 2021 23:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच मंगलवार को घोषित विस्तारित व्यापार भागीदारी (ईटीपी)से द्विपक्षीय व्यापार सहयोग बढ़ेगा, बाजार पहुंच की बाधाएं कम होंगी तथा रोजगार सृजन को गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को विस्तारित व्यापार भागीदारी की शुरूआत की। इस पहल का मकसद दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार संभावनाओं को सामने लाना और उसका उपयोग करना है।

विस्तारित भागीदारी के तहत भारत और ब्रिटेन व्यापक तथा संतुलित मुक्त व्यापार समझौते की रूपरेखा पर बातचीत को सहमत हुए हैं। इसमें जल्दी लाभ प्राप्त करने के लिये अंतरिम व्यापार समझौते पर विचार शामिल है।

गोयल ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘इससे द्विपक्षीय व्यापार सहयोग बढ़ेगा, बाजार प्रवेश को लेकर बाधाएं कम होंगी तथा दोनों देशों में रोजगार सृजन को गति मिलेगी। वह व्यापार संबंधों को बढ़ाने तथा उसे और प्रागाढ़ बनाने को लेकर लिज ट्रस (ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री) के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं।’’

एक अलग बयान में यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल ने कहा कि मुक्त व्यपार समझौता अंतिम लक्ष्य है और यह काफी उत्साहजनक है कि ईटीपी तत्काल बाजार पहुंच से जुड़ी बाधाओं को दूर करेगा तथा कारोबार सुगमता को बढ़ावा देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब