लाइव न्यूज़ :

नए उपायों से आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन, बढ़ेगा रोजगार : मोदी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए जिन उपायों की घोषणा की की गई है उनसे उत्पादन और निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार को कई प्रोत्साहन उपायों की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर के कहा कि इन फैसलों से विशेषरूप से सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे चिकित्सा ढांचे में निजी निवेश बढ़ेगा और महत्वपूर्ण मानव संसाधन का विस्तार होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों के लिए स्वास्थ्य ढांचे में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की मदद के लिए भी कई पहल की गई हैं। इससे उनकी लागत घटेगी, आमदनी बढ़ेगी तथा परिस्थितियों का सामना करने की उनकी क्षमता बढ़ेगी और कृषि गतिविधियों में स्थिरता आएगी।

मोदी ने कहा कि छोटे उद्यमियों और स्वरोजगार में लगे लोगों को और समर्थन की घोषणा की गई है। इससे न केवल वे अपनी कारोबारी गतिविधियों को कायम रख सकेंगे बल्कि उनका विस्तार भी कर सकेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों की मदद के लिए कई पहल की गई हैं। उनके लिए वित्तीय मदद भी उपलब्ध कराई गई है।’’

उन्होंने कहा कि इन उपायों से आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, उत्पादन और निर्यात बढ़ेगा तथा रोजगार सृजन में मदद मिलेगी।

मोदी ने कहा, ‘‘परिणाम आधारित बिजली वितरण योजना तथा पीपीपी परियोजनाओं और सार्वजिनक संपत्तियों के मौद्रिकरण की प्रक्रिया को सुसंगत किए जाने से सुधारों के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता का पता चलता है।’’

कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को राहत को सीतारमण ने स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना की घोषणा की है। साथ ही एमएसएमई क्षेत्र के लिए आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) की सीमा को 50 प्रतिशत बढ़ाकर 4.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।

प्रोत्साहन पैकेज का ब्योरा साझा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इनमें आठ राहत उपाय शामिल हैं और आठ अन्य उपाय आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब