लाइव न्यूज़ :

झारखंड में एक लाख करोड़ निवेश और पांच लाख नौकरियों के लिए नयी निवेश नीति

By भाषा | Updated: July 6, 2021 23:04 IST

Open in App

रांची, छह जुलाई झारखंड सरकार ने अगले पांच वर्षों में राज्य में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश लाने एवं पांच लाख युवाओं को नौकरी देने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ आज नयी झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति-2021 को स्वीकृति दी।

झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में इस आशय का फैसला किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिपरिषद् ने में इस महत्वाकांक्षी ‘झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति-2021’ को स्वीकृति दी। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत आगामी पांच वर्षों में राज्य में निवेश करने वालों को तमाम लाभ दिये जायेंगे जिनमें राज्य सरकार के हिस्से का जीएसटी वापस करना, पंजीकरण, लाइसेंस आदि के शुल्क में छूट जैसी तमाम बातें शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि निवेश और रोजगार के इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार ने पांच उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र निर्धारित किये हैं जिनमें वस्त्र एवं कपड़ा उद्योग का क्षेत्र, मोटरवाहन एवं मोटरवाहन के कलपुर्जों का उद्योग, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, औधषि निर्माण तथा इलेक्ट्रानिक प्रणाली डिजाइन एवं उत्पादन के क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल किये गये हैं।

इसके अलावा राज्य सरकार ने नयी निवेश नीति के लिए आठ प्राथमिक क्षेत्रों का भी चयन किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में यह नयी औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 एक अप्रैल से ही लागू मानी जायेगी और यह कुल पांच वर्षों के लिए होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब