लाइव न्यूज़ :

नया भारत बन रहा है; अगले पांच साल में बुनियादी ढांचा अमेरिका, यूरोप से कम नहीं होगा: गडकरी

By भाषा | Updated: March 25, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक नया भारत बन रहा है जहां ढांचागत सुविधाएं अगले पांच साल में अमेरिका और यूरोप से कम नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में 17 लाख करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं के साथ इस संदर्भ में मजबूत आधारशिला रखी जा चुकी है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) मंत्री ने कहा कि पिछड़े क्षेत्रों, पूर्वोत्तर और सीमावर्ती इलाकों का विकास सरकार की प्राथमिकता है।

गडकरी ने टाइम्स नेटवर्क इंडिया एकोनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा, ‘‘मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि अगले पांच साल में भारत का बुनियादी ढांचा बदल जाएगा...यह अमेरिका और यूरोपीय देशों से कहीं से भी कम नहीं होगा...एक नया भारत उभर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि और इसकी आधारशिला पहले ही पड़ चुकी है। पिछले पांच साल में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 17 लाख करोड़ रुपये मूल्य के उनके मंत्रालयों में काम हुए हैं।

गडकरी ने कहा कि हरित एक्सप्रेसवे गलियारों का नेटवर्क बिछाया जा रहा है। इसमें एक लाख करोड़ रुपये का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे शामिल हैं। तीस किलोमीटर द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण 10,000 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है। इससे दिल्ली की सीमाओं पर सिंगापुर जैसे दृश्य देखने को मिलेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती इलाकों में सड़कों को बेहतर बनाया गया है और पिथौड़ागढ़ के रास्ते कैलाश मानसरोवर मार्ग पर करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।

किसानों के आंदोलन के बारे में गडकरी ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन का सबको अधिकार है लेकिन उन्हें आम लोगों को इससे होने वाली परेशानियों के बारे में सोचना चाहिए।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बारे में मंत्री ने कहा कि राज्य में बदलाव तय है और भाजपा एक अच्छा विकल्प है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?