लाइव न्यूज़ :

प्रमुख आवासीय संपत्तियों की कीमतों में वृद्धि मामले में नयी दिल्ली 39वें स्थान पर

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर प्रमुख आवासीय संपत्तियों की कीमतों में वृद्धि के मामले में सितंबर तिमाही में नयी दिल्ली वैश्विक स्तर पर दो पायदान खिसक कर 39वें स्थान पर आ गई है। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जून तिमाही के समान ही सितंबर तिमाही में मुंबई इस सूची में 40वें स्थान पर है, जबकि बेंगलुरु एक स्थान चढ़कर 42वें स्थान पर पहुंच गया है।

चालू वर्ष-2021 की दूसरी तिमाही के दौरान नयी दिल्ली 37वें स्थान पर थी, जबकि मुंबई और बेंगलुरु क्रमशः 40वें और 43वें स्थान पर थे।

नाइट फ्रैंक की ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स क्यू3-2021’ रिपोर्ट में दुनियाभर के 45 से अधिक शहरों में स्थानीय मुद्रा में प्रमुख आवासीय संपत्तियों की कीमतों का आकलन किया गया है।

प्रमुख आवासीय संपत्ति को किसी गंतव्य पर सबसे वांछित और सबसे महंगी संपत्ति के रूप में परिभाषित किया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, मियामी 2007 के बाद पहली बार 26.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2021 की तीसरी तिमाही में सूचकांक में सबसे आगे है, जबकि जकार्ता 4.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला बाजार (46वां स्थान) रहा है।

दिल्ली में आवास की कीमतें एक साल पहले की अवधि की तुलना में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान स्थिर रहीं। मुंबई में कीमतों में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई है।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘भारत की अर्थव्यवस्था महामारी और लॉकडाउन के प्रभाव से उबर रही है, ऐसे में लग्जरी या महंगे घरों की मांग देखी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा