लाइव न्यूज़ :

गेहूं उत्पादों के खपत प्रतिरूप का दायरा बढ़ाने की जरूरत: नीति सदस्य

By भाषा | Updated: July 6, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने मंगलवार को कहा कि गेहूं उत्पादों के उपभोग के प्रचलित तरीकों के विविधीकरण की काफी गुंजाइश है। उन्होंने उद्योग से घरेलू के साथ-साथ निर्यात बाजारों के लिये बेकरी (ब्रेड आदि) समेत नये उत्पाद लाने की जरूरत पर बल दिया।

गेहूं उत्पाद संवर्धन सोसाइटी के वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल संसद में पारित तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं। गौरतलब है कि इन तीनों कृषि कानून के खिलाफ मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान पिछले साल नवंबर के अंत से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान संगठन तीनों कानून को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

उच्चतम न्यायालय ने तीनों कानून के क्रियान्वयन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है और समाधान निकालने को लेकर एक समिति का गठन किया है।

चंद ने कहा, ‘‘गेहूं उत्पादों की हमारी खपत ज्यादा व्यापक नहीं है। गेहूं उत्पादों की खपत के विविधीकरण की बहुत गुंजाइश है।’’उन्होंने कहा कि हम भारतीय गेहूं का उपयोग ज्यादातर आटा के रूप में करते हैं। गेहूं के दूसरे उत्पादों पर खर्च बहुत कम है।

चंद ने कहा कि घरेलू के साथ-साथ निर्यात बाजारों के लिये नये उत्पाद खासकर बेकरी उत्पाद पेश करने की जरूरत है।

नीति आयोग के सदस्य ने यह भी कहा कि गेहूं की फसल प्रकृति का एक बड़ा उपहार है।चंद ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में गेहूं के उत्पादन की लागत भी बहुत कम है, जबकि गेहूं की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लगभग 2,000 रुपये प्रति क्विंटल है। अत: यह अन्य फसलों की तुलना में सबसे अधिक लाभकारी है। हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि वह किसानों के लिये अधिक एमएसपी के खिलाफ नहीं हैं।

देश में कुपोषण दूर करने के लिए चंद ने कहा कि गेहूं को अधिक पोषक तत्वों से युक्त कर लोगों को जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध कराये जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब