लाइव न्यूज़ :

टायर के नए मानकों को लागू करने की समयसीमा में संशोधन की जरूरत: एटीएमए

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एटीएमए) ने शुक्रवार को कहा कि टायरों नए मानकों, जिसमें रोलिंग प्रतिरोध, गीली सतह पर पकड़ और रोलिंग ध्वनि उत्सर्जन जैसी आवश्यकताएं शामिल हैं, को अपनाने की समयसीमा में संशोधन करने की जरूरत है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी एक मसौदा अधिसूचना के अनुसार प्रस्तावित मानक एक अक्टूबर 2021 से यात्री कारों, हल्के वाणिज्यिक वाहनों, और भारी वाणिज्यिक वाहनों के सभी नए टायर डिजाइनों के लिए लागू हो जाएंगे।

टायर विनिर्माताओं के निकाय ने कहा कि प्रस्तावित अधिसूचना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए देश में पर्याप्त परीक्षण बुनियादी ढांचे की तैयारी जरूरी है।

एटीएमए ने कहा कि नए मानदंडों को अपनाने के लिए समयसीमा में एक व्यावहारिक संशोधन की जरूरत है, ताकि टायर उद्योग को बड़ी संख्या में एसकेयू परीक्षण करने में सक्षम बनाया जा सके।

एटीएमए ने कहा कि वह अपने सदस्यों की उत्पादन श्रृंखला को बाधित किए बिना, अपनी तकनीकी शाखा इंडियन टायर टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी (आईटीटीएसी) के साथ नए मानकों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए मंत्रालय को विस्तृत प्रतिक्रिया दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?