लाइव न्यूज़ :

अधिक से अधिक तकनीकी केंद्रों के तेजी से निर्माण की आवश्यकता : राणे

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 सितंबर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि देश की 135 करोड़ आबादी के लिए अधिक से अधिक प्रौद्योगिकी केंद्रों को तेजी से बनाने की जरूरत है।

उन्होंने हरियाणा के रोहतक में एक प्रौद्योगिकी केंद्र का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करते हुए कहा कि उद्यमियों के देश के निर्माण के लिए इन केंद्रों में विकसित नई तकनीक को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।

राणे ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की चुनौती के दौरान इन एमएसएमई केंद्रों में विकसित तकनीक आत्मानिर्भर भारत पहल को अच्छी गति देगी।’’

एक अलग बयान में मंत्रालय ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने भारत की क्षमता को मजबूत करने की 'स्पिन' योजना शुरू की है। साथ ही कुम्हार समुदाय के 1,100 से अधिक लोगों को सशक्त बनाने के लिए वाराणसी में स्फूर्ति योजना के तहत मिट्टी बर्तन बनाने का क्लस्टर स्थापित किया गया।

मंत्रालय ने कहा कि स्पिन योजना और केवीआईसी के जरिये कुम्हारों को बैंकों से आसान ऋण प्राप्त करने में सुविधा होगी जिससे वे अपनी गतिविधियों में विविधता लाने और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के वाराणसी के ग्राम भट्टी में मिट्टी के बर्तनों के लिये शंकुल शुरू किया गया। इसे 2.50 करोड़ रुपये की लागत से 7,100 वर्ग फुट के क्षेत्र में स्थापित किया गया है तथा इससे 340 मिट्टी के बर्तनों के कारीगरों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब