लाइव न्यूज़ :

ओयो के खिलाफ दिवालापन की याचिका एनसीएलटी ने सुनवायी के लिए स्वीकार की

By भाषा | Updated: April 7, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने ओयो होटल्स से 16 लाख रुपये की वसूली के लिये दिवाला संहिता के तहत कार्यवाही शुरु किये जाने की याचिका दाखिल करने की मंजूरी दी है।

यह याचिका एक आपर्तिकर्ता की है जिसका नाम जाहिर नहीं है।हालांकि, ओयो ने इस दाखिले को अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष चुनौती दी है।

इस आपूर्तिकर्ता का दावा है कि ओयो ने उसके 16 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। एनसीएलटी ने अहमदाबाद स्थित केयूर जगदीशभाई शाह को मामले में अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया है।

ओयो होटल्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने ट्विटर पर इस मामले को खारिज करते हुये कहा कि कंपनी ने शुरु में आपूर्तिकर्ता के 16 लाख रुपये के दावे का विरोध किया था लेकिन बाद में विरोध जताते हुये इसका भुगतान कर दिया था।

उन्होंने कहा कि ओयो उस राशि का भुगतान विरोध के साथ कर चुकी है और जिस आपूर्तिकर्ता ने इसका दावा किया था वह राशि को बैंक में जमा करा चुका है। ‘‘ इस मामले में ओयो ने एनसीएलएटी में अपील की है।’’ उन्होंने कहा कि ओयो महामारी के प्रभाव से धीरे धीरे बाहर निकल रही है और हमारा सबसे बड़ा बाजार मुनाफे में रहते हुये काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब