लाइव न्यूज़ :

सहकारी समितियों को ऋण देने के लिए एनसीडीसी ने ड्यूश बैंक से 600 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त किया

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल देश में सहकारी समितियों को आगे ऋण देने के लिए, पहली बार, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) ने ड्यूश बैंक से यूरो छह करोड़ 88.7 लाख (लगभग 600 करोड़ रुपये) का ऋण प्राप्त किया है। कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में एनसीडीसी और जर्मनी के सबसे बड़े बैंक, ड्यूश बैंक के बीच इस संबंध में एक समझौता हुआ।

मंत्री ने बाजारों से किसानों के जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) और एनसीडीसी के बीच एक समझौता हस्ताक्षर आयोजन की भी अध्यक्षता की।

कृषि मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह पहली बार है कि दुनिया के सबसे बड़े यूरोपीय बैंकों में से एक यह बैंक (ड्यूश बैंक) एनसीडीसी को उधार दे रहा है, जो भारतीय विकास वित्त संस्थान में वैश्विक वित्तीय संस्थान के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है, विशेष रूप से ऐसे समय में जब कोविड-19 संकट के कारण वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल की स्थिति ने उधार देने के काम को चुनौतीपूर्ण बना डाला है।

तोमर ने कहा कि इस अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के कृषि परिदृश्य और जर्मनी के साथ आर्थिक संबंधों के बारे में एक नई दृष्टि दी है।

उन्होंने कहा कि एनसीडीसी के आईसीसी और ड्यूश बैंक के साथ हुए समझौते के माध्यम से देश में स्थापित किए जा रहे किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), आसान ऋण प्राप्त कर सकेंगे और बाजार की पहुंच कायम करेंगे, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत