लाइव न्यूज़ :

बोले वित्तमंत्री पीयूष गोयल, सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 21 बैंकों के साथ मुस्तैदी के साथ खड़ी है सरकार 

By भाषा | Updated: June 8, 2018 20:08 IST

पीयूष गोयल ने कहा कि बैठक के दौरान चर्चा कर्ज प्रवाह तथा ऐसी व्यवस्था बनाने पर रही जिससे यह सुनिश्चित हो कि अच्छे कर्जदारों को कर्ज लेने में कोई कठिनाई नहीं हो। 

Open in App

मुंबई, 08 जूनः वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने फंसे कर्ज वाले खातों के समाधान के लिए संपत्ति पुनर्गठन कंपनी के गठन के बारे में दो सप्ताह में सिफारिश देने को लेकर एक समिति गठित करने की शुक्रवार को घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद गोयल ने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 21 बैंकों के साथ मुस्तैदी के साथ खड़ी है। 

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि पीएनबी के गैर-कार्यकारी चेयरमैन सुनील मेहता की अगुवाई वाली समिति दबाव वाले खातों के तेजी से समाधान के लिये संपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एआरसी) या संपत्ति प्रबंधन कंपनी (एएमसी) के गठन के बारे में दो सप्ताह में सिफारिश देगी। वित्त मंत्री ने कहा कि दबाव वाली जिन संपत्तियों की पहचान की गयी है , उनमें से ज्यादातर एआरसी या एएमसी ढांचे के लिये उपयुक्त हो सकती हैं। 

साथ ही बैंक तेजी से निर्णय लेने तथा दबाव वाले खातों के पारदर्शी और तेजी से समाधान को लेकर बाहरी विशेषज्ञों के साथ निगरानी समिति के गठन पर विचार करेंगे। गोयल ने कहा कि बैठक के दौरान चर्चा कर्ज प्रवाह तथा ऐसी व्यवस्था बनाने पर रही जिससे यह सुनिश्चित हो कि अच्छे कर्जदारों को कर्ज लेने में कोई कठिनाई नहीं हो। 

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिये जोखिम को कम करने की आवश्यकता है। सभी बैंकों ने दबाव वाले खातों के तेजी से निपटान को लेकर व्यवस्था बनाने की इच्छा जतायी। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि बैंकों में खाली पड़े सभी पदों को अगले 30 दिनों में भरा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि बैठक में कामकाज प्रक्रिया को मजबूत करने तथा फंसे कर्ज (एनपीए) की ईमानदारी से पहचान पर भी चर्चा हुई। गोयल ने कहा कि प्रक्रियाओं को दुरूस्त किया जाएगा और ग्राहकों के हितों की रक्षा की जाएगी। 

टॅग्स :पीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां