लाइव न्यूज़ :

प्याज के दाम हुए कम, अब 15 मार्च से हटेगा निर्यात पर प्रतिबंध, मोदी सरकार ने कहा- इस फैसले से किसानों की बढ़ेगी आमदनी

By संतोष ठाकुर | Updated: March 3, 2020 08:31 IST

सरकार का कहना है कि प्याज की मार्च में बंपर फसल हुई है. यह पिछले साल के 40 लाख टन की पैदावार से लगभग 40 प्रतिशत अधिक रही है. इसकी वजह से मंडी में प्याज की आवक काफी अधिक हो गई है और खुदरा बाजार में प्याज की कीमतों में स्थिरता आई है.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान हित का हवाला देते हुए प्याज के निर्यात पर लगी रोक को 15 मार्च से हटाने का निर्णय किया है. वाणज्यि मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि इस फैसले से किसानों की आमदनी बढ़ेगी.

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान हित का हवाला देते हुए प्याज के निर्यात पर लगी रोक को 15 मार्च से हटाने का निर्णय किया है. वाणज्यि मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि इस फैसले से किसानों की आमदनी बढ़ेगी. देश में प्याज की किल्लत होने और दामों के 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने के बाद सरकार ने सिंतबर के अंत में प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी जिससे देश में प्याज की उपलब्धता बढ़ाई जा सके और दामों को स्थिर रखने में सहायता मिल पाए. इसके साथ ही सरकार ने तुर्की, अफगानिस्तान सहित कई देशों से प्याज का आयात किया था.

हालांकि वहां के प्याज के बड़ा होने, उनमें भारतीय प्याज की तरह स्वाद नहीं होने और उनका अधिकतर प्रयोग केवल सलाद के लिए किऐ जाने की वजह से इन देशों से प्याज आयात का कोई खास लाभ भारतीय उपभोक्ताओं को नहीं हो पाया था.

सरकार का कहना है कि प्याज की मार्च में बंपर फसल हुई है. यह पिछले साल के 40 लाख टन की पैदावार से लगभग 40 प्रतिशत अधिक रही है. इसकी वजह से मंडी में प्याज की आवक काफी अधिक हो गई है और खुदरा बाजार में प्याज की कीमतों में स्थिरता आई है. ऐसे में प्याज निर्यात पर और अधिक रोक तर्कसंगत नहीं है.

एक अधिकारी ने कहा कि खुदरा बाजार में प्याज के दाम 30—40 रुपए प्रति किलो तक आ गए हैं. यह दाम मार्च की प्याज पैदावर के बाद और कम होंगे. इसके अलावा भारतीय बाजार में प्याज की उपलब्धता हमारी मांग से काफी अधिक रहेगी, ऐसे में किसानों को निर्यात की इजाजत दी जा रही है, जिससे उन्हें प्याज की बंपर पैदावर का आर्थिक लाभ मिल पाए.

टॅग्स :प्याज प्राइसपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा