नागपुर नगर निगम चुनावः अगला महापौर भाजपा से हो, नितिन गडकरी ने कहा-विकास कार्य केवल एक ट्रेलर, "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 13:30 IST2025-12-21T13:29:32+5:302025-12-21T13:30:49+5:30

Nagpur Municipal Corporation Elections: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला नगर निगम नागपुर को न केवल देश में, बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे और खूबसूरत शहरों में से एक बनाएगा।

Nagpur Municipal Corporation Elections Next Mayor should be BJP Nitin Gadkari said development work just trailer film is yet to start | नागपुर नगर निगम चुनावः अगला महापौर भाजपा से हो, नितिन गडकरी ने कहा-विकास कार्य केवल एक ट्रेलर, "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है"

file photo

HighlightsNagpur Municipal Corporation Elections: भाजपा एक अलग तरह की पार्टी है।Nagpur Municipal Corporation Elections: "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है।"Nagpur Municipal Corporation Elections: विकास कार्य केवल एक ट्रेलर थे।

Nagpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि नागपुर का अगला महापौर भाजपा से हो। महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले यहां भाजपा युवा मोर्चा की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक अलग तरह की पार्टी है।

लोकसभा में नागपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शहर में अब तक किए गए विकास कार्य केवल एक ट्रेलर थे और "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है।" केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला नगर निगम नागपुर को न केवल देश में, बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे और खूबसूरत शहरों में से एक बनाएगा।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंद भीड़ के चलते होटल की लिफ्ट में नहीं प्रवेश कर पाए

महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली, जब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भीड़भाड़ के कारण लिफ्ट में प्रवेश नहीं कर पाए। घटनास्थल पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब शिंदे की पार्टी शिवसेना के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ लिफ्ट की ओर दौड़े।

सूत्रों के मुताबिक, सुनियोजित योजना के अभाव में, कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिंदे से पहले ही लिफ्ट में घुस गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों का कहना है कि जैसे ही शिंदे ने लिफ्ट में प्रवेश करने की कोशिश की, अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते सुरक्षाकर्मियों और होटल के कर्मचारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और उपमुख्यमंत्री के लिए जगह खाली करानी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह अफरा-तफरी उस वक्त मची, जब कई समूह एक साथ लिफ्ट में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बाद में पुलिस ने शिंदे की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित के लिए उस जगह को खाली करा दिया। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रण में कर लिया गया और शिंदे सुरक्षित हैं। होटल अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि भीड़ हटने के बाद लिफ्ट सामान्य रूप से संचालित हो रही थी।

Web Title: Nagpur Municipal Corporation Elections Next Mayor should be BJP Nitin Gadkari said development work just trailer film is yet to start

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे