लाइव न्यूज़ :

Mutual Fund: एसआईपी खातों की संख्या मई में 7.4 प्रतिशत बढ़कर 14.19 लाख, पांच लाख से अधिक नए खातों का पंजीकरण, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2023 17:18 IST

Mutual Fund: नए एसआईपी खातों का पंजीकरण भी अप्रैल के 19.56 लाख से बढ़कर मई में 24.7 लाख हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने पांच लाख से अधिक नए खातों का पंजीकरण हुआ। 'एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया' (एएमएफआई) के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। नए एसआईपी खातों की अधिक संख्या इस निवेश माध्यम में निवेशकों के सतत विश्वास को दर्शाती है।

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड योजनाओं में व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिये होने वाले निवेश में मजबूती रहने के बावजूद बंद होने वाले एसआईपी खातों की संख्या मई में मासिक आधार पर 7.4 प्रतिशत बढ़कर 14.19 लाख हो गई। हालांकि, नए एसआईपी खातों का पंजीकरण भी अप्रैल के 19.56 लाख से बढ़कर मई में 24.7 लाख हो गया।

इस तरह पिछले महीने पांच लाख से अधिक नए खातों का पंजीकरण हुआ। म्यूचुअल फंड उद्योग के शीर्ष निकाय 'एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया' (एएमएफआई) के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। एसबीआई म्यूचुअल फंड के उप प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कारोबार अधिकारी डी पी सिंह ने कहा कि बंद होने वाले खातों की तुलना में नए एसआईपी खातों की अधिक संख्या इस निवेश माध्यम में निवेशकों के सतत विश्वास को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि एसआईपी खातों को बंद करने की सुविधा ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होने की वजह से संभवतः पुराने खातों को निरस्त करने की संख्या बढ़ी है। इस बीच, निवेशकों ने म्यूचुअल फंड में अपना पैसा लगाना जारी रखा है। अप्रैल में हल्की गिरावट के साथ एसआईपी में निवेश 13,728 करोड़ रुपये रहा, जो मई में 14,749 करोड़ रुपये के नए उच्चस्तर पर पहुंचा था।

इसके पहले मार्च में यह 14,276 करोड़ रुपये था। मई में निवेश बढ़ने से एसआईपी की प्रबंधन के अधीन संपत्तियां (एयूएम) पांच प्रतिशत बढ़कर 7.53 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जबकि अप्रैल में 7.17 लाख करोड़ रुपये थी। पुराने खातों के बंद होने के बीच एसआईपी प्रवाह बढ़ने का मतलब है कि नए निवेशक औसत निवेश की तुलना में अधिक राशि का निवेश कर रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, बंद या परिपक्व होने वाले एसआईपी खातों की संख्या अप्रैल में 13.21 लाख से बढ़कर मई में 14.19 लाख हो गई। कुल मिलाकर, वित्त वर्ष 2022-23 में 1.43 करोड़ एसआईपी बंद किए गए या परिपक्व हो गए। यह संख्या वित्त वर्ष 2021-22 में 1.11 करोड़ एसपीआई की थी।

इसके अलावा, इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं का एयूएम मई में मासिक आधार पर 4.5 प्रतिशत बढ़कर 16.56 लाख करोड़ रुपये हो गई। इक्विटी योजना की बिक्री मासिक आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 34,100 करोड़ रुपये हो गई।

टॅग्स :म्यूचुअल फंडभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित