लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर जलवा, दर्शकों की पहली पसंद, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 20:06 IST

सोशल मीडिया से बेहतर क्या हो सकता है। यहां पर आप अपने मर्जी के मालिक होते हैं। दुनिया के सामने अपनी मर्जी से खुद को पेश कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकॉन्टेंट क्रिएशन स्पेस में काफी रिसर्च करनी शुरू कर दी थी। लोगों के लिए एंटरटेनमेंट का एक अच्छा स्रोत बन जाए। 

मुंबईः सोशल मीडिया के माध्यम से आज हर कोई अपने टैलेंट के दम पर दुनियाभर में अपना जादू बिखेर रहा है। खासकर, वो लोग जिन्हें परफॉर्म करने के लिए ग्लोबल स्टेज नहीं मिल पाता। क्रिएटिव कंटेंट की बात करें तो बहुत से क्रिएटर ऐसे भी हैं, जो अपने कंटेंट से आज करोड़ों लोगों का दिल जीत उनकी पहली पसंद बन चुके हैं।

यूट्यूबर गुफरान अंसारी उर्फ गुफ्फू उनमें से एक हैं, जिनके व्लॉग कंटेंट को सभी लोग पसंद कर रहे हैं। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि यूट्यूब पर उनके 1.4 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 2 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके यूट्यूब चैनल का नाम 'गुफ्फू द राइडर व्लॉग्स' है।

बता दें कि, मुंबई में रहने वाले 18 साल के गुफ्फू का भारत के सबसे यंग यूट्यूबर्स की लिस्ट में नाम शामिल कर चुके हैं। उनके कंटेंट की बात करें, तो वह अपने चैनल पर बॉलीवुड स्टार्स और फेमस यूट्यूबर्स के बारे में बताते हैं। साथ ही, वह कुछ ग्रूमिंग और प्रैंक विडियोज भी बनाते हैं, जो आज युवाओं के बीच एक क्रेज बन गया है। 

एक इंटरव्यू में गुफरान का कहना है कि उन्होंने जब अपनी जर्नी स्टार्ट की। उसी समय से उन्होंने कॉन्टेंट क्रिएशन स्पेस में काफी रिसर्च करनी शुरू कर दी थी। वह चाहते थे कि वो कुछ ऐसा कंटेंट क्रिएट करें, जो लोगों के लिए एंटरटेनमेंट का एक अच्छा स्रोत बन जाए। 

वह आगे कहते हैं, 'मैंने जब ऐसा करने को सोचा, तब मुझे लगा कि सोशल मीडिया से बेहतर क्या हो सकता है। यहां पर आप अपने मर्जी के मालिक होते हैं। दुनिया के सामने अपनी मर्जी से खुद को पेश कर सकते हैं। मैं सच कहूं, तो सफर बहुत लम्बा है। अभी बहुत कुछ हासिल करना है, क्योंकि यह अभी शुरुआत है। आने वाले समय में दर्शक मुझे नया करते देखेंगे, क्योंकि मेरा लक्ष्य अपने कॉन्टेंट से पब्लिक को सिर्फ एंटरटेन करना है।'

टॅग्स :मुंबईसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका